Logo
ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
Header Ad

श्मशान घाट के पास गर्लफ्रेंड को ले गया, पहले किया रेप, फिर दोस्तों को सौंप दिया; रांची में दरिंदगी की कहानी

झारखंड की राजधानी रांची में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. हैवानियत की इस घटना में पीड़िता का बॉयफ्रेंड मुख्य आरोपी है. वह उसे बाइक पर बैठा कर श्मशान घाट के पास ले गया. वहां उसने युवती के साथ रेप किया, फिर उसे अपने चार दोस्तों के हवाले कर दिया. उन्होंने पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना की अंजाम दिया. सभी आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए, उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.

घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई सामूहिक दरिंदगी के बारे में बताया. इसकी शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुई रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के द्वारा खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने के साथ ही छापेमारी करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पांच आरोपियों ने किया गैंगरेप

मामला रांची के चान्हो थाना इलाके का है. पुलिस ने गैंगरेप की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें चान्हो थाना के ही मेलानी गांव का रहने वाले 20 वर्षिय मनीष उरांव और चोरेया गांव निवासी 25 वर्षिय पंकज उरांव है. इनके अलावा इस शर्मनाक घटना में शामिल 3 अन्य नाबालिक आरोपियों को को निरुद्ध कर लिया है. पुलिस के मुताबि, घटना में कुल 5 आरोपी शामिल थे. नाबालिग युवती से हुई इस घटना से लोगों में गुस्सा है. पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.

पहले भी हो चुकी है घटना

झारखंड में नाबालिग बेटियों के साथ सामूहिक दरिंदगी की यह कोई पहली वारदात नही है. राजधानी रांची की घटना से पूर्व खुटी जिला के रनिया थाना अंतर्गत एक शादी समारोह से लौट रही, पांच नाबालिक लड़कियों में से तीन लड़कियों को अपने कब्जे में लेते हुए, 18 नाबालिग दरिंदो ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने सभी आरोपियों को निरुद्ध करते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.