
गुना/आरोन : गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेहूंखेड़ा में जमीनी विवाद में पिछले सप्ताह सरकारी शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुना SP अंकित सोनी से मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने लिखा कि – गेंहूखेड़ा आरोन गुना ज़िले में अति गंभीर घटना सामने आई है। शिक्षक ब्राह्मदास अहिरवार की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में उनके पुत्र सत्या अहीरवार के दोनों पैर तोड़ दिए गए हैं, और उनके चाचा गंभीर रूप से घायल है। मैं SP Guna MP से सख्त कार्यवाही की मांग करता हूं।
ये है पूरा मामला
शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार का गांव के कुछ लोगों से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने सीमांकन की मांग की थी, जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा नापजोख कर जमीन का कब्जा ब्रह्मदास को दे दिया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसी क्रम में शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद गांव के बाहर वेयरहाउस पर बैठे ब्रह्मदास अहिरवार पर उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ब्रहमदास और नके बेटे गंभीर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रह्मदास ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.