Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

10 रुपए की सिगरेट नहीं देने पर दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अब पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा आरोपी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हाल ही में 10 रुपए की सिगरेट के लिए एक शख्स ने खूब बवाल मचाया था. उसने सिगरेट उधार न देने पर दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम आदित्य भदौरिया है. पुलिस आदित्य को पकड़ने के बाद उसे घटनास्थल पर लेकर गई और वहां सीन को फिर से रिक्रिएट कर उसका जुलूस निकाला. पुलिस इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

इस घटना को ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 16 मई की रात को अंजाम दिया गया था. यहां आरोपी आदित्य ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी. दरअसल, महाराजपुर थाना क्षेत्र के शनिचर रोड स्थित देवनारायण बाजार में सुरजीत मावई की किराना की दुकान है. जहां 16 मई की शाम आदित्य भदौरिया बाइक से आया और दुकानदार से सिगरेट मांगी थी. लेकिन दुकानदार ने उसे पहला उधार चुकाने की बात कहकर सिगरेट देने से मना कर दिया था.

दुकान पर की 15 राउंड फायरिंग

दुकानदार सुरजीत ने छोटू भदौरिया से 250 रुपए की पुरानी उधारी का हवाला देकर नगद रुपए देने के लिए कहा, जिस पर आरोपी ने पैसे बाद में देने की बात कही. लेकिन दुकानदार सुरजीत ने उधार सिगरेट देने से साफ मना कर दिया. आखिर में आरोपी नाराज होकर चला गया. इसके बाद उसी रात करीब 11 बजे छोटू भदौरिया, आदित्य भदौरिया और अमन बाइक पर सवार होकर फिर से सुरजीत की दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज कर फायरिंग कर दी. उन्होंने करीब 15 गोलियां चलाईं.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

इसके बाद उन सभी ने दुकान में तोड़फोड़ की और भाग गए. दुकानदार ने इस घटना में किसी तरह अपनी जान बचाई. फरियादी दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धारा में मामला दर्ज किया था. ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी. मामले में छोटू भदौरिया और अमन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं अब पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य भदौरिया को भी गिरफ्तार कर लिया और सीन रिक्रिएट किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.