Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

गर्लफ्रेंड को डैम घुमाने लाया, फिर अचानक बोला- चलो शादी कर लेते हैं… इनकार पर बॉयफ्रेंड ने लड़की को मारा चाकू, मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के बरगी डेम इलाके में रविवार को एक सनसनीखेज घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. यहां शादीशुदा प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करना उसके लिए जानलेवा साबित हुआ. आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. यह हमला उस समय हुआ जब महिला अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ प्रेमी के साथ घूमने आई थी.

मृतक की पहचान बल्देवबाग, जबलपुर निवासी कविता गुप्ता के रूप में हुई है. वहीं आरोपी प्रेमी की पहचान लमन विश्वकर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी नमन कविता के घर के सामने ही रहता है और दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे. इसी बीच आऱोपी युवक महिला को डैम घुमाने लाया और उससे शादी के लिए कहा, जब महिला ने शादी से इंकार किया, तो प्रेमी ने उसका बेरहमी से कत्ल कर डाला. महिला के शरीर पर चाकुओं के सात गहरे वार किए गए थे, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी.

पिता की गोद में लिपट कर रोती रही मासूम बेटी

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को खून से लथपथ हालत में देखा तो तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. इसके बाद गंभीर रूप से घायल कविता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दिल को झकझोर देने वाली बात यह रही कि जब कविता का पोस्टमार्टम हो रहा था, उस वक्त उसकी मासूम बेटी बार-बार कहती रही, “पापा मम्मा के पास चलो. उस मासूम को क्या पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है. अपने पिता की गोद में लिपट कर वह मासूम रोती रही और पिता बेटी को बार-बार यह कहता रहा की मां तुम्हारे लिए टॉफी लेने गई है आ रही है.

आरोपी महिला पर बना रहा था शादी का दबाव

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नमन, कविता पर शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. कविता ने पुलिस को दिए अपने आखिरी बयान में बताया कि नमन आए दिन उसे शादी के लिए ब्लैकमेल करता था. जब उसने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया. मृतक महिला के पति पुनीत गुप्ता ने बताया कि उन्हें एक साल पहले ही पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी मिली थी. हालांकि उन्होंने पारिवारिक रिश्तों को बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके थे कि इस दुखद अंजाम तक पहुंच गए.

पुलिस ने क्या बताया?

बरगी पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस संबंध में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, हमने आरोपी के खिलाफ पहले धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन अब मौत के बाद अब मामले में बीएनएस की धारा 101 भी जोड़ी गई है. कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

बता दें कि यह घटना न केवल रिश्तों की जटिलता को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि जुनूनी प्रेम कैसे एक महिला की जिंदगी तबाह कर सकता है. एक मां की हत्या के इस मामले में अब मासूम बच्ची के भविष्य पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं, जिसे अब मां की ममता कभी नहीं मिल पाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.