Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

पठानकोट कैंट से अचानक लापता हो गया जवान! पत्नी को आए एक Message ने उड़ाए होश

पठानकोट के मामून आर्मी कैंट से 4 दिन पहले सेना के जवान के अचानक लपाता होने से हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की शिकायत सेनिक की पत्नी ने  पुलिस को दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने पति के साथ ही पठानकोट के मामून आर्मी कैंप में रहती है। 15 मई को उसका पति सलिंदर कुमार घर से सामान लेने निकला था जो वापस नहीं लौटा, जिसके बाद एक मैसेज मिला, कि तुम्हारे पति को अगवा कर लिया गया है हमें पैसे भेजो।  थाना मामून कैंट पठानकोट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। लेकिन 4 दिन से लापता सैनिक रविवार रात खुद ही आर्मी कैंप में लौट आया, जिसके बाद सेना ने उसे पूछताछ के लिए बुला लिया है।

उधर, थाना मामून प्रभारी का कहना है कि उक्त सेना जवान बिना बताए अपने घर मध्य प्रदेश चला गया था, जो रविवार रात खुद ही पठानकोट आर्मी कैंप वापस आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसों के चक्कर में सेना के जवान ने पूरा ड्रामा रचा था, फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.