Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

मेरठ: इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में लिखी ऐसी बात… जैद पहुंच गया हवालात

मेरठ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान ज़ैद नाम के युवक के रूप में हुई है, जो थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है और सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक मयूर नाम के सैलून में काम करता है. इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय सभासद को इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की जानकारी मिली जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान सही है… जैसे भड़काऊ नारे और पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणियां की गई थीं.

सभासद का कहना है कि यह पोस्ट ज़ैद नाम के युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई थी. आरोपी के पाकिस्तान समर्थित कमेंट्स के बाद उस पोस्ट पर पाकिस्तान से भी कई समर्थन में प्रतिक्रियाएं आईं. स्थानीय हिंदू समुदाय में इस पोस्ट को लेकर गहरी नाराज़गी देखी गई. सभासद ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर थाना सिविल लाइंस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी. आरोपी ज़ैद जिस दुकान में कार्यरत था, उसके मालिक का नाम शाहरुख सलमानी बताया गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई आपत्तिजनक पोस्ट की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुई भारत की कार्रवाई के बाद से लगातार सोशल मीडिया अकाउंट्स की मॉनिटरिंग की जा रही है, जहां भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई हैं.पुलिस और शासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आम नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी को ही आगे साझा करें. अनावश्यक अफवाहें और आपत्तिजनक सामग्री से दूरी बनाए रखें. इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.