Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब में भी अलर्ट, अमृतसर में एयरपोर्ट बंद, कई शहरों में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट

भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीमा पर खासा तनाव है. पाकिस्तान अपनी सीमा से लगातार फायरिंग कर रहा है. पाकिस्तान के संभावित हरकत को लेकर भारत काफी अलर्ट है और इसके लिए देशभर में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट रिहर्सल कराया जा रहा है. खासकर पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में. पंजाब में भी कई जगहों पर ऐहतियातन मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट रिहर्सल कराए गए.

पंजाब के अमृतसर में देर रात फिर से ब्लैक आउट की प्रक्रिया शुरू की गई. पूरे शहर की बिजली बंद की गई. इस मौके पर अमृतसर के जिला जनसंपर्क अधिकारी ने मैसेज जारी कर लोगों से कहा कि आप लोग घबराए नहीं. प्रशासन की ओर से दोबारा ब्लैक आउट किया गया है. उन्होंने लोगों को सलाह भी दी कि लोग अभी घरों से बाहर नहीं निकलें और ना ही बाहर निकल कर कहीं पर एकत्र हों. साथ ही घरों की लाइट और मोबाइल फोन दोनों ही बंद रखें.

एहतियान अमृतसर के एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है. एडीसीपी-2 सिरिवेनेला के अनुसार, “हमें जानकारी दी गई कि सभी उड़ानें रद्द करनी होंगी और एयरपोर्ट को भी बंद करना होगा. पूरा एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. यह अगले आदेश तक बंद रहेगा.”

घरों में रहने और घबराने से बचने की सलाह

देश के कई शहरों में चलाए जा रहे मॉक ड्रिल के तहत अमृतसर में लाइट बंद होने के कुछ ही देर बाद, जिला प्रशासन ने गुरुवार की सुबह फिर से ब्लैकआउट कर किया. साथ ही आम लोगों को घर के अंदर रहने और घबराने से बचने का अनुरोध किया. यह मॉक ड्रिल रात करीब 1.30 बजे शुरू हुआ. अमृतसर में पहले यह मॉक ड्रिल रात 10:30 बजे से 11 बजे तक किया गया था. फिर देर रात भी इसे दोहराया गया.

पंजाब में सिर्फ अमृतसर ही नहीं बल्कि राज्य के कई अन्य जिलों में भी मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट रिहर्सल कराया गया. मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को इमरजेंसी के दौर में खुद को तैयार रहने के तरीके बताए गए. लुधियाना, फिरोजपुर, गुरदासपुर, बठिंडा, होशियारपुर, पटियाला, पठानकोट, बरनाला और मोहाली में इस तरह के मॉक ड्रिल कराए गए.

मोहाली और चंडीगढ़ में भी बिजली बंद

ब्लैकआउट रिहर्सल के दौरान, इन जगहों पर हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन बजाए गए. मोहाली और चंडीगढ़ में भी शाम 7.30 बजे से 10 मिनट तक बिजली बंद कर दी गई. जबकि संगरूर में मॉक ड्रिल रात 8.30 से 8.40 बजे तक, लुधियाना में 8 से 8.30 बजे तक और फिरोजपुर में रात 9 से 9.30 बजे तक कराया गया.

हालांकि अधिकारियों की ओर से बताया गया कि ब्लैकआउट रिहर्सल के दौरान शहरों के बाजारों और मॉल में बिजली काट दी गई, लेकिन अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में ऐसी कटौती नहीं की गई. ये मॉक ड्रिल पिछले महीने पहलगाम हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के कुछ घंटों बाद कराया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.