Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पंजाब में बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, हथियारों सहित 3 संदिग्ध गिरफ्तार

पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। उक्त जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है। डी.जी.पी. ने  बताया कि आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में अमृतसर देहाती पुलिस ने 3 साथियों (विजय मसीह, अंग्रेज सिंह और इकबाल सिंह सभी तरनतारन के निवासी) को गिरफ्तार किया है, जो UK-आधारित गैंगस्टर धर्मजोत सिंर्फ उर्फ धर्म संधू और तरनतारन के जस्सा पट्टी से जुड़े हुए है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के पास से 3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस (9 एमएम), 20 जिंदा कारतूस (30 बोर), 4 मोबाइल फोन और 1 एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है।

डीजीपी  ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तीनों अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह के सक्रिय संपर्क में हैं और अवैध हथियार गतिविधियों में संलिप्त हैं। पी.एस. लोपोके में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। नेटवर्क का पूरा पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.