Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

बिहार चुनाव 2025: 7.43 करोड़ मतदाताओं का विभाजन, EC ने बताया पुरुष, महिला और युवा वोटरों का अनुपात

0

चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे. चुनाव के ऐलान के साथ-साथ चुनाव आयोग ने कई जानकारी भी साझा की है. चुनाव आयोग ने बताया है कि राज्य में कुल वोटरों की संख्या 7.43 करोड़ है. चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि इसमें महिलाएं कितनी है, पुरुष कितने हैं और फर्स्ट टाइम वोटर की कितनी संख्या है.

चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ पहुंच गई है. एक तरह से यह भी कह सकते हैं कि बिहार मतदाताओं में सबसे ज्यादा संख्या भागीदारी महिलाओं की ही है. दूसरे नंबर पर पुरुष मतदाता हैं, जिनकी संख्या 3.50 करोड़ है. वहीं, ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 1725 है.

85 साल से अधिक के 4.04 लाख वोटर

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में दिव्यांग वोटरों की संख्या 7.2 लाख है. वहीं, बुजुर्ग वोटर जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है उनकी संख्या 4.04 लाख है. वहीं, 100 साल या उससे अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 14 हजार बताई गई है. राज्य में सर्विस इलेक्टर्स की संख्या 1.63 लाख है.

बिहार में कितनी है युवा वोटरों की संख्या?

अब राज्य में युवा वोटरों की बात करें तो इनकी संख्या 1.63 करोड़ है जिनकी उम्र 20-29 साल है. इनमें महिला-पुरुष दोनों शामिल हैं. चुनाव आयोग ने आगे बताया है कि इस बार के बिहार चुनाव में 14.01 लाख वोटर ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन्हें ही फर्स्ट टाइम वोटर कहते हैं.

राज्य में 22 साल बाद कराया गया SIR

बिहार में करीब 22 साल बाद इस बार चुनाव से ठीक पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराया गया है. एसआईआर में एक तरह से मतदाताओं के शुद्धिकरण का काम किया गया है. एसआईआर के बाद वोटरों की संख्या में मामूली कमी भी देखने को मिली है. विधानसभा सीटों पर हजारों की संख्या में वोटर कम हुए हैं. हालांकि, इसमें अधिकतर वोटर या तो बिहार से बाहर निकल गए हैं या फिर कुछ की मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों का डबल वोटर मिला.

Leave A Reply

Your email address will not be published.