Logo
ब्रेकिंग
बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद
Header Ad

Crorepati लापता…पंजाब में ढोल-नगाड़ों के साथ हो रही तलाश, पढ़ें..

पंजाब से एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति लापता है। ये हैरानीजनक मामला जिला मुक्तसर के मलोट से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मलोट में स्थित एक लॉटरी के स्टाल से एक व्यक्ति द्वारा खरीदी टिकट का एक करोड़ रुपए ईनाम निकल आया है। लेकिन लॉटरी का विजेता अभी तक लॉटरी का टिकट लेकर दुकानदार के पास नहीं पहुंचा है।

इसी बीच लॉटरी विक्रेता बेसब्री से एक करोड़ रुपए जीतने वाले व्यक्ति का इंताज कर रहा है। लॉटरी विक्रेता ने बताया कि एक करोड़ रुपए का ईनाम नागालैंड डीयर मंथली लॉटरी में से निकला है। उसे काफी खुशी है कि उसके स्टाल से खरीदे टिकट का 1 करोड़ रुपए ईनाम निकला है। इस खुशी में स्टाल के बाहर ढोल बजा कर भांगडा डाला जा रहा है और लॉटरी विजेता अपील की जा रही है कि वह जहां कहीं भी है आकर  अपना ईनाम ले जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.