Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पंजाब में दर्दनाक हादसा, School Bus की चपेट में आया छात्र

अमृतसर में एक स्कूल छात्र के साथ दर्दनाक हादसा होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार  जिले के गुमटाला में स्कूल बस ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। एक निजी स्कूल की बस ने उसी स्कूल के एक छात्र को उस समय चपेट में ले लिया जब वह बस से उतरने लगा। इस दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल हुए छात्र की पहचान जयराज के रूप में हुई है, जिसने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल बस से घर आया तो बस से उतर ही रहा था कि चालक ने बस चला दी, इस दौरान उसकी टांगे बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही घायल छात्र ने बताया कि बस का ड्राइवर हर बार बदल जाता है और हर बार बस ड्राइवर जल्दी में होता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

इसके साथ ही घायल बच्चे के परिजनों ने बताया कि स्कूल बस चालक की घोर लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है और अब आज इस दुर्घटना के कारण बच्चा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि स्कूल बस चालक और बस हेल्पर का यह कर्तव्य था कि वे बच्चे को उसके घर तक छोड़ते, लेकिन वे जल्दबाजी में बच्चे को छोड़कर चले गए। ऐसे बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, गुमटाला थाना के पुलिस अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि बच्चे के परिजनों का कहना है कि वे स्कूल प्रबंधकों से बात कर रहे हैं और अगर हमें कोई न्याय नहीं मिला तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.