Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब में पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने बोला धावा, वारदात CCTV में कैद

बटाला: थाना घुमाण के अधीन आते गांव हरपुरा स्थित मेहर फिलिंग स्टेशन पर एक कार में सवार 4 व्यक्ति एक हजार रुपये का तेल डलवा कर बिना पैसे दिए फरार हो गए। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर राजिंदर कुमार ने बताया कि दोपहर को चार लोग कार में सवार होकर उनके पेट्रोल पंप पर आए और पंप पर काम करने वाले लड़के से कार में एक हजार रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। उन्होंने बताया कि जब लड़के ने कार में पेट्रोल डाला और उक्त व्यक्तियों से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसे हथियार दिखाकर मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस चौकी उधनवाल को सूचित कर दिया है। इस संबंध में जब उधनवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. पंजाब सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा कार सवार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.