Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Seva Mitra
Header Ad

बड़ा मंगल पर बजरंगबली को ऐसे करें प्रसन्न, कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजन!

ज्येष्ठ मास के मंगलवारों का विशेष महत्व है, जिन्हें बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि बड़ा मंगल का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से उनकी पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है यदि आप भी इस खास दिन हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो यहां जानें उनकी पूजा करने की सही विधि और पूजा के जरूरी नियम.

कब-कब है बड़ा मंगल 2025?

  • पहला बड़ा मंगल: 13 मई 2025
  • दूसरा बड़ा मंगल: 20 मई 2025
  • तीसरा बड़ा मंगल: 27 मई 2025
  • चौथा बड़ा मंगल: 3 जून 2025
  • पांचवा बड़ा मंगल : 10 जून 2025

बड़ा मंगल पर ऐसे करें हनुमान जी की पूजा?

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान कर साफ लाल वस्त्र धारण करें और मंदिर में जाकर या घर पर ही विधि से पूजन करें. साफ स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. फिर फूल, चोला, सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जप करें. भोग में गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. भक्तिभाव से आरती करें और आरती के बाद प्रसाद सभी को बांटें.

बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा पाने के विशेष उपाय

लाल वस्त्र धारण करें

बड़ा मंगल के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है.

व्रत रखें

यदि संभव हो तो इस दिन व्रत रखें, फलाहार या केवल जल ग्रहण करके व्रत रखा जा सकता है.

सेवा करें

मंदिर में या किसी जरूरतमंद की सेवा करना भी हनुमान जी को प्रसन्न करता है. जिससे जीवन में खुशहाली आती है.

शांति और संयम

इस दिन क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. शांत और संयमित रहें.

बड़ा मंगल का महत्व

बड़ा मंगल केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का पर्व है. ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगल को की गई हनुमान पूजा विशेष फलदायी होती है. लखनऊ में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है, जहां हनुमान मंदिरों में भारी संख्या में भक्त उमड़ते हैं और जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए जाते हैं. बड़ा मंगल वह दिन है जब हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं. सच्चे मन से की गई पूजा, सेवा और दान से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.