Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

शहडोल सड़क हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, शादी समारोह से लौट रहे थे बाराती

शहडोल: शहडोल में देवलौंद सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सोमवार की शाम देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई थी जिसमें पिकअप के नीचे दबने से चार बारातियों की मौत हो गई थी। पांचवें बाराती की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायल का इलाज रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 58 वर्षीय मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं चार मृतकों में राजभान बैगा प्रेमलाल बैगा, शिवपूजन बैगा, गोरेलाल बैगा के नाम सामने आए हैं।

अनियंत्रित पिकअप पलटने से चार की मौत के साथ कई गंभीर घायल हुए थे। शहडोल के पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव, कलेक्टर केदार सिंह और स्थानीय विधायक शरद कोल भी अस्पताल पहुंचे। बता दें कि सीधी जिले के मझौली से बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद पिकअप सवार बाराती वापस मझौली लौट रहे थे। देवलौंद थाना के करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप की टक्कर हुई थी जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.