Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

Punjab में जारी हुआ Alert, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

जालंधर:  गर्मी फिर से अपना रंग दिखाती नजर आ रही है, जिससे जनता का हाल बेहाल हो रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 3 दिनों के लिए यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी होगी। विभाग द्वारा हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की गई है, जिसके चलते बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में एकाएक मौसम बदलता हुआ नजर आएगा और गर्मी अपना प्रकोप दिखाएगी।

वहीं, रविवार को छुट्टी के चलते लोगों का आवागमन बेहद कम रहा जिससे सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। मौसम विभाग द्वारा 28 से 30 अप्रैल तक के लिए यैलो अलर्ट दिखाया गया है, लेकिन यह यैलो अलर्ट की प्रथम स्टेज होगी, इसमें फिलहाल तूफान आदि का अलर्ट नहीं रहेगा, लेकिन गर्मी का जोर देखने को मिलेगा। फिलहाल जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 3 दिन के बाद भी लू का प्रकोप कम होने के आसार नहीं हैं। तापमान की बात की जाए तो बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा जहां पर तापमान 43 डिग्री के करीब रिकार्ड हुआ। वहीं, लुधियाना में 41, फतेहगढ़ साहिब में 40 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जालंधर का अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ।

तापमान ने एकाएक लगाई 4 डिग्री की छलांग
तापमान 
ने एकाएक 4 डिग्री की छलांग लगाई है, जोकि सामान्य तौर पर एकाएक देखने को नहीं मिलती। विशेषज्ञों द्वारा जारी किए आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले दिनों पंजाब का एवरेज तापमान 36 डिग्री तक रह गया था जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रिकार्ड हुई थी, इसके चलते कई इलाकों में रात के समय ए.सी. बंद हो गए थे। अब गर्मी बढ़ने से तापमान में एकाएक इजाफा हुआ है और पंजाब का एवरेज तापमान 40 पार की छलांग लगा चुका है। इसके चलते अब फिर से ए.सी. की इस्तेमाल बढ़ेगा और बिजली की खपत में इजाफा देखने को मिलेगा।

मौसम के बदलते मिजाज में लापरवाही पड़ेगी भारी
मौसम 
की करवट के चलते अब फिर से गर्मी जोर पकड़ती नजर आएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब में तापमान एकाएक बढ़ता है और ऐसे में लापरवाही अपनानी भारी पड़ सकता है। जनता को सावधानी अपनाने की तरफ जागरूक होने की जरूरत है। जब तेज गर्मी पड़ती है तो मौसम का मिजाज बदला हुआ होता है। ऐसे में लापरवाही अपनाने वालों को भारी परेशानियां पेश आ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.