Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

5 लाख से भरा बैग और पिस्तौल… अब ग्वालियर से जुड़ रहे राजा हत्याकांड के तार, कौन है सोनम की मदद करने वाला लोकेंद्र तोमर?

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को एक महीना बीत गया है. मालमे में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. शिलांग पुलिस मामले की जांच में जुटी है. राजा रघुवंशी के पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड के साथ आनंद, आकाश और विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है. अब इस मामले के तार ग्वालियर से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

अब शिलांग पुलिस ने शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में स्थित NK प्लाजा से लोकेंद्र तोमर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक लोकेंद्र सिंह तोमर ने सोनम रघुवंशी की मदद की थी और उसके बैग के 5 लाख रुपये और पिस्तौल लोकेंद्र के पास ही हैं. क्योंकि लोकेंद्र ने ही सोनम का बैग जलाने के लिए कहा था. लेकिन सवाल ये है कि ये लोकेंद्र तोमर कौन है?

कौन है लोकेंद्र सिंह तोमर?

लोकेंद्र तोमर… गांधीनगर NK प्लाजा के फ्लैट नंबर 105 में रहता है. लोकेंद्र एक बिल्डर है, जो काफी समय से ये काम करता है. धीरे-धीरे लोकेंद्र को कारोबार में तरक्की मिली और उसका कारोबार फैलता चला गया. ऐसे में वह ग्वालियर से इंदौर शिफ्ट हो गया. इसके बाद ग्वालियर में लोकेंद्र कभी-कभी अपने परिवार से मिलने आता था. इंदौर में जिस बिल्डिंग में राजा की हत्या करने के बाद सोनम रुकी थी. वह बिल्डिंग लोकेंद्र तोमर की ही है. लोकेंद्र ने शिलोम जेम्स को ये बिल्डिंग किराए पर दी थी.

5 लाख रुपये और पिस्तौल कहां गई?

शिलोम जेम्स को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उसी ने आरोपी विशाल चौहान को लोकेंद्र का फ्लैट किराए पर दिलवाया था. जब सोनम को शिलांग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तभी लोकेंद्र ने शिलोम्स से सोनम का बैग जलाने के लिए कहा था. लेकिन बैग के अंदर के 5 लाख रुपये और पिस्तौल कहां गई. ये किसी को नहीं पता था. इसी बारे में पूछताछ के लिए पुलिस ने लोकेंद्र को गिरफ्तार किया है.

SIT पूछताछ में सामने आया नाम

लोकेंद्र का नाम का खुालास शिलोम्स ने उस वक्त किया था, जब उससे SIT पूछताछ कर रही थी. हत्याकांड में लोकेंद्र तोमर का नाम आने के बाद वह लोकल पुलिस से बच रहा था. लेकिन सोमवार को क्राइम ब्रांच ने उसके फ्लैट पर छापा मारकर कार्रवाई की और उसे वहां से पकड़ लिया. पुलिस के उसे पकड़ कर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

फ्लैट पर परिवार से मिलने आता था

उसके फ्लैट के गार्ड ने बताया कि 4 से 5 लोग सिविल ड्रेस में आए थे, जिनके साथ एक महिला भी थी. वह लोकेंद्र को उठाकर ले गए थे. उसके फ्लैट की तलाशी भी ली गई है. इसके साथ ही उनके पड़ोसी का कहना है कि लोकेंद्र 3 साल से इंदौर में रह रहा था. ग्वालियर में अपने फ्लैट पर परिवार से मिलने आता था, जिस मल्टी NK प्लाजा में लोकेंद्र तोमर रहता था. उसी मल्टी समिति का अध्यक्ष भी था. अध्यक्ष होने के नाते लोकेंद्र तोमर ग्वालियर आता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.