Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

2, 3, 4, 5, 6, 7 सितंबर को तबाही मचाएगी भारी बारिश, Red Alert पर पंजाब

0

पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ रहे है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी रैड अलर्ट जारी किया है, इसके मद्देनजर आने वाले घंटे भारी रहेंगे। विभाग के अनुसार जिला जालंधर, पटियाला, संगरूर, मोहाली, चंडीगढ़, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार 2,3, 4, 5, 6, 7 को हिमाचल में भारी बारिश होगी, जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इस बीच विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है, साथ ही नदी नालों के पास ना जाने के सख्त आदेश जारी की है।

उधर, राज्य में बाढ़ के हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। माझा और दोआबा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। होशियारपुर में भारी बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 लोगों की मौत घर की छत गिरने से हुई, जबकि 3 लोग लगातार बारिश के कारण आए बाढ़ के पानी में डूब गए। इस त्रासदी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की तुरंत आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.