Logo
ब्रेकिंग
बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद
Header Ad

हरियाणा में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बारिश को लेकर ये नया Update

0

चंडीगढ़: हरियाणा से मानसून की विदाई हो रही है। मानसून की विदाई के साथ प्रदेश का तापमान भी बढ़ना शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। हालात यह है कि हरियाणा में दिन गर्म और रातें ठंडी है। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ गई है।

वहीं शाम के समय हवा में भी ठंडक आ जाती है। रात के समय ठंड का अहसास होने लग गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की वापसी के कारण अब हरियाणा में आर्द्रता कम होगी और मौसम शुष्क बनेगा। किसानों के लिए यह समय खरीफ फसलों की कटाई के लिहाज से अनुकूल है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के 7 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो चुका है। इनमें पलवल और नूंह में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया है। जिससे दिन ज्यादा गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं।

आईएमडी के अनुसार, कल की तुलना में आज औसत अधिकतम तापमान में -0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, प्रदेश में यह सामान्य से 1.7 सेल्सियस अधिक है। बीते कल (बुधवार को) को प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून वापस हो गया है। जिससे अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहने और बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब रात के समय ठंडक बढ़ गई है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी हो रही है। 7 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो चुका है। इनमें पलवल, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और हिसार का नाम शामिल है। जबकि झज्जर जिले का तापमान सबसे कम 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने 22 जिलों में मार्केट कमेटियों के चेयरमैन-वाइस नियुक्त किए

Leave A Reply

Your email address will not be published.