Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

लग्जरी कार में ले जा रहे थे 90 किलो डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार

जावद। राजस्थान बॉडर की जावद थाने के अन्तर्गत आने वाली नयागांव पुलिस चौकी ने तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया, पूरे मामले की जानकारी देते हुए नयागांव पुलिस चौकी प्रभारी एस. आई मंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की अवैध मादक पदार्थ की चेकिंग और धरपकड़ के लिये रेलवे फाटक निम्बाहेड़ा नीमच फोरलेन हाइवे नयागांव पर पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान एक मारुती कंपनी की नीले कलर की बलेनो कार  नीमच तरफ से आई जो पुलिस की नाकाबंदी देखकर हाइवे फोर लेन से वापस मुड़कर जावद तरफ भगाई जिसका पीछा पुलिस ने किया तो बलेनो कार चालक ने भागते समय एक मोटर साईकिल को टक्कर मार दी थी।

मोटरसाईकिल सवार के घायल होने पर उसकी सहायता के लिये तत्काल एक आरक्षक को पुलिस की गाड़ी से उतार कर कार का पीछा किया तो विक्रम सीमेंट फैक्ट्री खोर के वाहन यार्ड के पास उक्त बलेनो का टायर फटा और उसमे सवार दो लोग निकल कर कार छोड़कर भागने लगे जिनको घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे वाली बलेनो कार की तलाशी ली तो उस में से 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा कार सहित जप्त किया और दोनों आरोपी तस्कर कार चालक कुशाल सिंह पिता विक्रम सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बड़वई थाना कानवन तहसील बदनावर जिला धार और उसका साथी 2 विनोद कुमावत पिता कारुलाल कुमावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम अम्बा थाना तहसील पिपलोदा जिला रतलाम को एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

इसके साथ ही तस्करों पर मोटर साईकिल सवार को टक्कर मारकर दुर्घटना करने का भी प्रकरण दर्ज किया है, अब पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है की उक्त डोडा चुरा कहां से लाए थे और कौन कौन लोग इसमें शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.