Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

रेल ट्रैक पर पावर फेल, आधे घंटे रुकीं दो ट्रेनें, यात्रियों की धड़कनें थमीं

गुरदासपुर : मंगलवार को पठानकोट-अमृतसर रेल मार्ग पर अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से रेलवे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। बिजली सप्लाई में खामी आने के कारण करीब आधे घंटे तक दो अहम ट्रेनें ट्रैक पर ही रुक गईं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार झाखोलाहड़ी और गुरदासपुर सब-सेक्शन के बीच रेलवे की पावर सप्लाई फेल हो गई। इस तकनीकी फॉल्ट के कारण जम्मू-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) और दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट (22429) दोनों ट्रेनें बीच ट्रैक पर खड़ी हो गईं। अचानक ट्रेनें रुकने से डिब्बों में बैठे यात्रियों में चिंता का माहौल बन गया।

यात्रियों ने बताया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रेनें रोक दी गईं और करीब आधे घंटे तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। कई यात्रियों ने मोबाइल नेटवर्क के जरिए अपने परिजनों को जानकारी दी। खासकर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ा। करीब तीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई और दोनों ट्रेनें अपनी-अपनी मंज़िल की ओर रवाना हो गईं।

रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पावर सप्लाई में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसे इंजीनियरों ने तुरंत दुरुस्त कर लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता है और ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था मौजूद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.