Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

मौसम को लेकर Latest Update, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश…

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, 3 दिनों तक पूरा दिन चली गर्म हवाओं के बाद सोमवार को बढ़ती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। कुछ रोज से 42 डिग्री छूने जा रहा पारा लगभग 4 डिग्री गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत रहेगी, क्योंकि मौसम में होने वाले बदलाव से 5 मई तक पारा फिर 40 डिग्री के नीचे ही रहेगा।  विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के बाद अब बुधवार शाम के बाद मौसम बदलने जा रहा है। लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के स्पैल सक्रिय होने से 30 अप्रैल से शहर में बादल छाएंगे।

पहले स्पैल में तेज हवाओं के साथ बादल आते जाते रहेंगे। हालांकि सक्रिय होने वाले स्पैल के दौरान बादलों की गर्जना और तेज हवाओं के आसार है, ऐसे में 3 और 4 मई को हल्की बारिश हो सकती है। इस बदलाव की वजह से 6 मई तक शहर का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.