Logo
ब्रेकिंग
NSE IPO Opening Date: कल खुल रहा है NSE का आईपीओ! जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डि... Bhopal News: ओवैसी की सभा के बाद भोपाल में टी. राजा सिंह की रैली की मांग; हिंदू संगठनों ने सीपी दफ्त... Ujjain Yuva Dharm Sansad 2026: उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद; संघ प्रमुख मोहन भागवत क... Madhya Pradesh Tourism Update: स्काई डाइविंग से लेकर बेतवा रिवर राफ्टिंग तक; पर्यटकों के लिए मध्य प्... Punjab Haryana 60:40 Quota Issue: चंडीगढ़ में पंजाब का हक कमजोर करने का आरोप, आप मीडिया इंचार्ज ने भ... Electricity Bill Protest in Zirakpur: मीटर रीडरों की हड़ताल का असर, गलत बिल ठीक करवाने के लिए घंटों ... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए जालंधर में क्या है आज का नया... Travel Agent Fraud in Punjab: पैसों के साथ दस्तावेज लेकर विदेश नहीं भेजा, बैंक से फर्जी लोन भी निकलव... Punjab Police Guidelines for Petrol Pumps: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक, अमृतस... Ludhiana Municipal Corporation Protest: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, विधायक अशोक पराशर के घर का ...
Header Ad

मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा, जालंधर का बड़ा कारोबारी फरार, पुलिस कर रही Raid

0

जालंधर में गत रात एक दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत हो गई। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर शेखां बाजार के Shaan एंटरप्राइजिज के मालिक प्रिंस की क्रेटा कार की चपेट में आने से रिच्ची केपी की मौत हुई है। इसके बाद बताया जा रहा है कि प्रिंस परिवार सहित फरार हो गया है। वहीं खबर मिली है कि प्रिंस के खिलाफ हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी तलाश में पुलिस द्वारा रेड की जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे रिच्ची के.पी. रात करीब साढ़े 10 बजे घर से कुछ सामान खरीदने के लिए निकले थे और जब वे माता रानी चौक पर पहुंचे तो उनकी फॉर्च्यूनर कार दो अन्य कारों से टकरा गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.