Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

मरीज को लेकर चली एंबुलेंस, बीच रास्ते में खत्म हुआ ऑक्सीजन… तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का अजब हाल है. यहां मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गया. इससे तीन साल की मासूम बच्ची की तड़प तड़पकर मौत हो गई. घटना मध्य प्रदेश में ब्यावरा के पास का है. इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बच्ची के दादा ने अपनी पोती की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक गुना जिले के पटना गांव निवासी ओंकार सिंह कुशवाह की नातिन हर्षिता (3) को बुखार आने की वजह से दो दिन पहले गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब आठ बजे डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, लेकिन इसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. हालात नियंत्रण से बाहर होने डॉक्टरों ने बच्ची को भोपाल के लिए रैफर कर दिया.

एंबुलेंस में खत्म हो गया ऑक्सीजन

बच्ची को गुना से भोपाल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस भेजा गया. इस एंबुलेंस में बच्ची को ऑक्सीजन लगाकर चले ही थे कि ऑक्सीजन खत्म हो गया. ब्यावरा तक पहुंचते पहुंचते बच्ची की हालत फिर से खराब होने लगी. ऐसे में एंबुलेंस चालक ने ब्यावरा के सरकारी अस्पताल में बच्ची को उतार दिया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. परिजनो का आरोप है कि गुना अस्पताल में डॉक्टर और नर्स ने इलाज में लापरवाही बरती है.

डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

यही नहीं, रेफर करने के बाद एंबुलेंस भी ऐसा दिया, जिसमें ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर रखे थे.परिजनों के मुताबिक यदि बच्ची भोपाल तक पहुंच जाती तो उसकी जान बच जाती, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से उनकी बच्ची की मौत हुई है. बच्ची के दादा ओंकार सिंह ने अपनी नातिन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.