
भोपाल में खाकी का काला चेहरा: पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत, हंगामे के बाद 2 कांस्टेबल निलंबित
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई. मृतक युवक डीएसपी का साला था. परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो कांस्टेबलों ने उसकी जमकर पिटाई की. जिससे उसकी मौत हो गई. कांस्टेबलों द्वारा युवक की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है. पूरा मामला शुक्रवार रात पिपलानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
