Logo
ब्रेकिंग
27 लाख इमारतों की जांच में मिलीं केवल 19 खतरनाक: सत्य निकेतन हादसे ने मानसून पूर्व सर्वे पर खड़े किए... Delhi PG Collapse News: सत्य निकेतन हादसे में 7 मौतों के बाद भड़का आक्रोश, CJP ने रखीं 7 मांगें; हाई... Delhi Crime News: शोर मचाने से मना करने पर मणिपुर के रिटायर्ड म्यूजिशियन की पीट-पीटकर हत्या, किलोकार... आखिरी दौर में मॉनसून का रौद्र रूप, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट दिल्ली में वायु गुणवत्ता मानकों को समय पर पाना जरूरी: 2040 तक 20% घट सकता है PM2.5 का बोझ MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल...
Header Ad

पति की हत्या के लिए पत्नी ने बनाया प्लान, नींद में प्रेमी ने की हत्या की कोशिश… तभी खुल गई नींद; बच गई जान

0

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की. हालांकि पति बच गया. महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को इसलिए मारने की कोशिश की क्योंकि वो अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला का नाम सुनंदा है. उसके पति का नाम भीरप्पा पुजारी है.

महिला के प्रेमी का नाम सिद्धप्पा क्याथाकेरी है. ये घटना इंडी शहर के अक्कमहादेवी नगर की है. भीरप्पा मयप्पा पुजारी अपनी पत्नी सुनंदा और दो बच्चों के साथ इंडी शहर के अक्कमहादेवी नगर में एक किराए के मकान में रहता था. सुनंदा पर आरोप है कि उसके सिद्दप्पा क्याथाकेरी के साथ अवैध संबंध थे. इस रिश्ते को जारी रखने के लिए सुनंदा ने भीरप्पा की हत्या की योजना बनाई थी.

सोते हुए पति की गला घोंटने की कोशिश

एक सितंबर की रात, जब भीरप्पा घर में सो रहा था, तब सुनंदा ने अपने प्रेमी के साथ एक अन्य व्यक्ति को बुलाया और उसे मारने की कोशिश की. सुनंदा का प्रेमी और उसका दोस्त घर में आए. फिर सो रहे बिरप्पा की छाती पर बैठकर और उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की. उस समय, सुनंदा ने अपने प्रेमी को यह कहकर प्रोत्साहित किया, “सिद्दू मत छोड़ो उसे.” तभी भीरप्पा जाग गया.

इसके बाद भीरप्पा ने लात मारी और शोर मचाया, जिससे मकान मालिक जाग गया. फिर दरवाजा खटखटाया गया, तो भीरप्पा का 8 वर्षीय बेटा उठा और दरवाजा खोला. बाद में, पूरा मामला पता चला. सिद्दप्पा और उसका दोस्त घर से भाग गए. भीरप्पा का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. भीरप्पा द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर इंडी टाउन पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

महिला का प्रेमी और उसका दोस्त फरार

हालांकि सिद्दप्पा क्याथाकेरी और उसका दोस्त अभी फरार हैं. सुनंदा के प्रेमी सिद्धप्पा ने किसी अज्ञात स्थान से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने सुनंदा द्वारा पति की हत्या की योजना की बात कही है. सुनंदा ने खुद भीरप्पा की हत्या की योजना बनाई थी. हत्या का दिन और समय उसने ने ही चुना था. वहीं सुनंदा ने बताया कि उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर इस हत्या की कोशिश की थी.

इस मामले में इंडीशहर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. प्रेमी के लिए पति की हत्या की योजना बनाने वाली महिला जेल पहुंच गई है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. मामले की बाकी की सच्चाई पुलिस की पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.