Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

भाजपा नेता के गोदाम में युवक की मौत पर हंगामा ! एसपी आफिस के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

नीमच : नीमच के भाजपा नेता राकेश भारद्वाज के नई मंडी चंगेरा स्थित निर्माणाधीन गोदाम में कार्य करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम के उपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी और तीसरी मंजिल पर काम करवाया जा रहा था। इस मामले में भाजपा नेता का नाम जुड़ा होने के कारण हाईप्रोफाइल बन गया है। आक्रोशित परिजनों ने भाजपा नेता राकेश भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। मनोज पिता नरसिंह यादव उम्र 37 वर्ष निवासी उपनगर बघाना की मौत हुई है। मृतक पेशे से मिस्त्री है। नई मंडी में मंडी व्यापारी अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश भारद्वाज द्वारा गोदाम का निर्माण करवाया जा रहा है, इस गोदाम के पास ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच होगी।

भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी आफिस के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। इसी के चलते शव परीक्षण के बाद परिजन शव को सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लेकर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक शव को रखकर किया प्रदर्शन किया। मौके पर सीएसपी अभिषेक रंजन ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और कड़ी कार्रवाई किए जाने के बाद परिजनों ने रोड से शव को उठाया। मृतक के परिजनों का कहना है कि भाजपा नेता राकेश भारद्वाज की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है, इसलिए कार्रवाई की जाए। जांच में सामने आया है कि राकेश भारद्वाज द्वारा तोतला कंट्रक्शन से काम करवाया जा रहा था। प्रशासन ने राकेश भारद्वाज व तोतला कंट्रक्शन के खिलाफ जांच करने की बात कही है। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.