Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

ब्यास दरिया से लगते गांवों में बाढ़ की स्थिति भयंकर, प्रशासन व लोगों की उड़ी नींद

0

तरनतारन : कई दिनों से पहाड़ी इलाकों और राज्य भर में हो रही लगातार बारिश ने दरिया किनारे रहने वाले लोगों को भारी नुक्सान पहुंचाया है, वहीं विभिन्न शहरों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ब्यास दरिया की बात करें तो सोमवार दोपहर तक हरिके हैड वर्क्स में पहुंचे 2 लाख 85 हजार क्यूसिक पानी में से हुसैनी वाला डाउनस्ट्रीम के लिए 2 लाख 68 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया।

लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास दरिया में जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं, जिससे बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है जिसने प्रशासन और लोगों की नींद उड़ा रखी है। इसी बीच गांव मरड़ में 500 फुट लंबा तटबंध टूट गया है जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है और प्रशासन व ग्रामीण इसे ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में लगातार बारिश के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग द्वारा की गई यह भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण दरिया-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ब्यास दरिया के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव हर साल जलभराव के कारण बर्बादी की कगार पर पहुंच जाते हैं, क्योंकि ब्यास दरिया के पानी के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिससे जलस्तर नीचे जाने के बाद खेतों में आई रेत को हटाने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.