Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, घायल अवस्था में ले जाया गया इलाज के लिए

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोटर थाना छेत्र स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी थी दस पुलिस टीमें

जानकारी के अनुसार, अच्छू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दस अलग-अलग टीमों को सर्चिंग में लगाया था। बीती रात लगभग ढाई बजे टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास उसकी मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस दल आगे बढ़ा, अच्छू ने एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि मिश्रा ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता रात में ही अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

नशे का आदि है आरोपी

पुलिस के अनुसार, अच्छू गौतम एक सिरफिरा और सनकी अपराधी है जिसे दहशत फैलाने की सनक थी। पूर्व में वह बदखर स्थित एक पेट्रोल पंप में सैकड़ों लीटर पेट्रोल फैलाकर सिगरेट पीता पाया गया था। वह नशे का आदी है और अपने घर को भी आग लगा चुका है, जिससे डरकर उसकी दादी घर छोड़ चुकी है।पुलिस के लिए अच्छू को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि वह न सिर्फ बेखौफ था बल्कि निर्दोष लोगों के बीच छिपा बैठा था। पुलिस ने बिना किसी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ने के लिए पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। सूचना मिलने पर एक ओर से कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपनी-अपनी टीमों के साथ घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद जब आरोपी घायल हुआ, तब मौके पर मौजूद जवानों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियारों की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.