Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा- बालाकोट नहीं, उससे भी सख्त एक्शन हो

जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि अफसोस है कि आज भी पाकिस्तान यह नहीं समझ रहा है कि उसने मानवता की हत्या की है. अगर उन्हें लगता है कि ऐसा करने से हम पाकिस्तान के साथ चले जाएंगे, तो हमें उनकी गलतफहमी दूर कर देनी चाहिए.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसे कायराना हमला कर वह हमें कमजोर करना चाहते हैं. लेकिन हम इससे कमजोर नहीं बल्कि मजबूत हो रहे हैं. और हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. मैं पहले हमेशा चाहता था कि बातचीत हो मगर हम उन पीड़ितों के परिवारों से क्या कहेंगे कि हम बातचीत कर रहे हैं? क्या बातचीत करना इंसाफ है?’

‘दो राष्ट्र सिद्धांत को पानी में फेंक दिया था’

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमें इस बात का बेहद दुख है कि हमारा पड़ोसी पाकिस्तान अभी भी यह नहीं समझ पाया है कि उसने मानवता के खिलाफ अपराध किया है. हम अभी भी दो राष्ट्र सिद्धांत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या कोई और, हम सब एक हैं. ऐसा सोचने वाले हमें कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. हम मजबूत हो रहे हैं. ‘

उन्होंने आगे कहा, ”हम उनकी (पाकिस्तान) इस गलतफहमी को दूर करना चाहते हैं कि इन हरकतों से हम पाकिस्तान चले जाएंगे. हम जब 1947 में पाकिस्तान के साथ नहीं गए तो फिर आज क्यों जाएंगे? हमने उस समय दो राष्ट्र सिद्धांत को पानी में फेंक दिया था. आज भी हम दो राष्ट्र सिद्धांत को मानने को तैयार नहीं हैं.

हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे- फारूक अब्दुल्ला

जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि, ‘मैं हमेशा पाकिस्तान के साथ बातचीत का पक्षधर रहा हूं. लेकिन हम उन लोगों को क्या जवाब देंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया? क्या हम न्याय कर रहे हैं? बालाकोट नहीं, आज देश चाहता है कि ऐसी कार्रवाई हो ताकि इस तरह के हमले फिर कभी नहीं हो सके. ‘ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.