Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पति के नशे की लत ने गंदे कारोबार में धकेली पत्नी, अब गांव-गांव जाकर …

मोगा : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने हैरानीजनक खुलासे किए हैं। जानकारी के मुताबिक इस दौरान महिला से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी पहचान सलविंदर कौर उर्फ सोनी निवासी दौलेवाल मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशा करने का आदी है और काफी समय से वह बीमार है। अपने पति की नशे लत पूरी करने  के लिए और घर चलाने के लिए उसके पास पैसे नहीं। उसने मजबूर होकर और अपने पति की लत पूरी करने के लिए नशे का कारोबार शुरू कर दिया। महिला तस्कर ने बताया कि वह गांवों के चक्कर लगाकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। इस संबंधी थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि महिला के साथ कोई भी शामिल है जा नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.