Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

छूकर चले गए यमराज! हवा में 4 बार पलटी बोलेरो कार, VIDEO देखकर नहीं होगा यकीन

हरियाणा के नूंह में नेशनल हाईवे 248 दिल्ली-अलवर रोड पर गांव घासेड़ा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई. इस हादसे में बोलेरो बीच सड़क पर 4 से 5 बार पलटी. बोलेरो गाड़ी की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर पहुंचे और गाड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. लेकिन गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद बोलेरो गाड़ी में मौजूद तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोट आईं. इतने बड़े हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी.

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी तेज आवाज के साथ पलटती है. फिर बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर रुक जाती है. वीडियो को देखकर ये हकीकत कम और किसी फिल्म का एक्शन सीन ज्यादा लग रहा है, जिसमें बोलेरो तेजी से आती है और चार से पांच बार पलटती है और फिर रुक जाती है. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि की जानकारी अभी तक नहीं है. वहीं जिस ट्रैक्टर ट्राली से यह कार टकराकर रुकी. उसमें दो लोग सवार थे, जिन्होंने हादसे को भांपते हुए दौड़ना शुरू कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई.

डिवाइडर से टकराई बोलेरो

मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार नूंह की तरफ से आ रही थी. जब कार गांव घासेड़ा में पहुंची तो वह बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया. ऐसे में गाड़ी बीच सड़क पर पलटियां खाते हुए साइड में खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. हालांकि सीसीटीवी वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि पहले बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने पीछे एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया. वहीं से तेज रफ्तार बोलेरा का संतुलन बिगड़ा था, जो आगे आकर डिवाइडर से टकरा गई.

ससुराल जा रहे थे गाड़ी सवार

हादसे के वक्त बोलोरे में तीन लोग सवार थे, जो पुन्हाना खंड के तेड गांव के रहने वाले थे. तीनों अपनी ससुराल रेवासन जा रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी पलटी आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला. सीसीटीवी वीडियो में कुछ लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं. तीनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. लोग इस हादसे की वीडियो को देखकर यही कह रहे हैं कि यमराज छूकर चले गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.