Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर लड़की को… जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना : थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने 50 दिन पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक युवक पर लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई पिलाकर बेहोशी की हालत में उसकी फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी थानेदार सुखबेग सिंह ने बताया कि माया नगर निवासी पीड़ित लड़की ने पुलिस कमिश्नर को 1 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि बैंक कॉलोनी हैबोवाल कलां निवासी तपिंदर राणा पुत्र पूर्ण चंद द्वारा उसे किचलू नगर में ले गया जहां पर उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाई गई। फिर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में एक कमरे में ले गया और उसकी फोटो खींची जिसके बाद उक्त युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार पैसे भी हड़पे। जब पीड़िता द्वारा इसका विरोध किया गया तो तपिंदर राणा द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दीं।

पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त मामले की जांच कर आरोपी तपिंदर राणा के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.