Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

पंजाब पुलिस व गैंगस्टर के बीच Encounter, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

0

खरड़: एक बार फिर पंजाब पुलिस और गैंगस्टर में  मुठभेड़ की खबर सामने आई है। खरड़ सदर थाना क्षेत्र के गांव सिंबल माजरा और रुड़की पुख्ता के बीच पुलिस ने एक गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ की है। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस मौके पर एसपी सौरव जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले 4 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी कार छीन ली थी।

इस मामले में 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आज दोपहर जब पुलिस ने भूपिंदर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने एसएचओ गब्बर सिंह की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और गैंगस्टर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू, थाना सदर और एसएचओ अमरिंदर सिंह सिद्धू मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.