Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों के बाद शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, Students के लिए नए आदेश जारी

0

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की अगस्त 2025 की अनुपूरक और ओपन स्कूल (ब्लॉक-II) की परीक्षाएं भारी बारिश और बाढ़ के कारण (पहले जारी की गई तिथि के अनुसार 27-08-2025 से) स्थगित कर दी गई थीं। अब शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं को पहले से निर्धारित समय और परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करने की सूचना जारी कर दी है।

शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहले जारी डेटशीट के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जो 27 अगस्त को होनी थी, अब 9 सितंबर को होंगी। इसी प्रकार, 28 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 10 सितंबर को और 29 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 11 सितंबर को होगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इन पुनर्निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.