Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

पंजाब के युवक ने America में हासिल किया बड़ा मुकाम, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ तस्वीर आई सामने

धारीवाल/दीनानगर: सीमावर्ती जिला गुरदासपुर व नजदीकी कस्बे धारीवाल के गांव बुचेनंगल में जन्मे नवदीप सिंह ने न्यूयार्क सिटी पुलिस में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नौजवान के पिता मास्टर हरदेव सिंह ने बताया कि नवदीप सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार था और उसने अपनी प्राथमिक शिक्षा कॉन्वेंट स्कूल धारीवाल से की थी।

हरदेव सिंह ने बताया कि जब भी कोई वीआईपी नेता या विदेशी न्यूयार्क आता है तो लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह को विशेष तौर पर वहां तैनात किया जाता है। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह ने कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी ड्यूटी निभा चुका है। यह सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। इसका उद्देश्य हमारे पंजाबी युवाओं में जोश पैदा करना है ताकि हमारे पंजाबी भी विदेशों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने नौजवान पीढ़ी से अपील की है कि वे यहां अच्छी पढ़ाई करें और विदेश जाएं ताकि वे वहां पढ़कर अच्छे अधिकारी बन सकें और वहां अन्य काम करने के लिए मजबूर न हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.