Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

Notice भेजने के बाद भी नहीं मान रहे Tax डिफाल्टर, यह Property हुई सील

मोहाली: प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इससे पहले ही निगम ने डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए मोहाली गोल्फ रेंज फेज-11 को सील कर दिया। यह कार्रवाई 15 लाख रुपए का संपत्ति कर जमा न करने पर की गई है। निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि निगम की ओर से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि कई प्रॉपर्टी मालिकों ने नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाया है।

अब तक 42 करोड़ रुपए संपत्ति कर वसूला 

नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम ने करीब 50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा है। अब तक लगभग 42 करोड़ रुपये एकत्रित हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जल्द जमा कराएं। 21 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स शाखा कार्यालय को  हर शनिवार व रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रखा जा रहा है, ताकि लोग समय पर संपत्ति कर जमा करा सकें। ऐसा न करने पर ब्याज और जुर्माने के साथ प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आने वाले दिनों में और भी प्रॉपर्टियां सील की जाएंगी

निगम कमिश्नर ने कहा कि निगम सीमा में ऐसे कई होटल, शोरूम व अन्य व्यवसायिक संपत्ति मालिक हैं, जिन्होंने दो बार नोटिस भेजने के बावजूद संपत्ति कर जमा नहीं करवाया है। आने वाले दिनों में ऐसे संपत्ति धारकों की संपत्ति सील कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.