Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

चंद्र ग्रहण के साथ सूर्य गोचर के दुर्लभ संयोग से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता!

मार्च का महीना ग्र्हों के गोचर के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है. इसी महीने में कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि देव का 29 तारीख को मीन राशि में प्रवेश होगा. वहीं मार्च महीने में 14 तारीख को होली वाले दिन ग्रहों के राजा भगवान सूर्य का मीन राशि में जाएंगे. इस दिन चंद्र ग्रहण भी रहेगा. मतलब 14 मार्च को होली के दिन सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बनेगा.

100 साल बाद बनेगा ये संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 100 साल बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का ये संयोग बनेगा. सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण के संयोग से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है. इन राशि के जातकों को अचानक धन का लाभ हो सकता है. हर काम में सफलता मिल सकती है. आइए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौनसी हैं.

वृष राशि

सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का संयोग वृष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. क्योंकि भगवान सूर्य का गोचर वृष राशि के इनकम भाव में होगा. ऐसे में इस दौरान वृष राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है. कारोबारी जातक इस दौरान पार्टनरशिप कर सकते हैं. निवेश से लाभ हो सकता है. शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश के लिहाज से समय अच्छा है.

कर्क राशि

सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का संयोग कर्क राशि के जातकों के लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है. क्योंकि भगवान सूर्य का गोचर कर्क राशि के भाग्य स्थान पर होगा. इस समय कर्क राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है. अध्यात्मिक उन्नति मिल सकती है. शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है. यात्रा के योग बनेंगे. इस समय कर्क राशि वाले जो काम करेंगे उसकी तारीफ होगी. बेरोजगार जातकों को नौकरी के नए मौके प्राप्त हो सकते हैं.

मिथुन राशि

सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है. क्योंकि भगवान सूर्य का गोचर मिथुन राशि के कर्म भाव में होगा. ये समय कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. इस समय नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आय बढ़ सकती है. कारोबार में सफलता मिल सकती है. धन लाभ हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.