Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

पंजाब की जेल में हवालाती की मौत, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

कपूरथला: केन्द्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में बंद एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक आरोपी नशे के मामले में जेल में सजा काट रहा था। प्राप्त विवरण के अनुसार मॉडर्न जेल स्टाफ ने एक हवालाती सरबजीत सिंह साबा पुत्र दलबीर सिंह निवासी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार किया, जो एनडीपीएस का आरोपी है।

इस मामले में वह करीब एक साल तक सेंट्रल जेल में बंद है और आज उसकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हवालाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया।

दूसरी ओर मृतक हवालाती की पत्नी पूजा, मां बेअंत कौर और परिजनों ने आरोप लगाया कि सरबजीत सिंह साबा पर झूठा मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी कथित हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पहले उसका हाथ भी तोड़ दिया गया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसने उस रात अपने पति से मोबाइल फोन पर बात की थी और उसने जेल में उसे कथित तौर पर धमकाया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी सूचित कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली थाने के एस.एच.ओ. सम्पर्क करने पर कृपाल सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है तथा मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.