Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

सीजफायर के बाद बगलिहार और सलाल डैम के खोले गए कई गेट, क्या है असली वजह?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ था. इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए थे. इसमें सबसे ज्यादा कड़ा फैसला पानी और पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये तनाव और बड़ गया. हालांकि दोनों देशों के बीच 10 मई को शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान किया गया. इसी बीच आज यानी कि 11 मई को चिनाब नदी पर बने बांधों का पानी भी छोड़ दिया गया.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था. उसने चिनाब नदी पर बने दो बांधों के जरिए पानी रोक दिया था. इसकी वजह से पाकिस्तान में चिनाब नदी का जल स्तर गिर गया और वह सूखने लगी थी. भारत की तरफ से पानी रोके जाने के बाद पाकिस्तान को इसका बड़ा नुकसान हुआ. <

सूखी जगह में नजर आया पानी ही पानी

चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के गेट अब भारत ने दोनों डैम के कई गेट खोल दिए हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान में बाढ़ आने की संभावना जताई जा रही है. भारत की तरफ से गेट खोले जाने के बाद सूखी पड़ी जगह में अब पानी ही पानी नजर आ रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो चुका हो लेकिन अभी सिंधु जल संधि स्थगित है.

क्यों खोले गए डैम के गेट?

भारत की ओर से पिछले हफ्ते ही चिनाब नदी के पानी को रोक दिया गया था. इसमें पहले बगलिहार डैम और फिर सलाल डैम को बंद करके पानी रोका गया था. ,ऐसा माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों आई बारिश के बाद डैम का जलस्तर बढ़ गया था. यही कारण है कि डैम के गेट खोलने पड़े हैं. हालांकि डैम के गेट खोलने की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.