Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल… पहाड़ों पर अभी नहीं थमेगी बारिश, हिमाचल से उत्तराखंड तक अलर्ट

0

दिल्ली में दो दिन से ज्यादातर इलाकों में धूप निकल रही है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दिल्ली में अगले 5 दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

20 से 25 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 22 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ों पर कुदरत का कहर बरस रहा है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश से लेकर, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निचार में शुक्रवार को भी बादल फटने से तबाही मच गई. पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची.

हिमाचल के चंबा, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, ऊना में 20 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, लैंसडौन, देहरादून और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

20 और 21 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 23 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. 20 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. 20 सितंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

20 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 20 और 23 से 25 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.