Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

नीमच पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के केबिन में अफीम छिपाकर ले जा रहा था आरोपी, गिरफ्तार

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के नीमच सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ धरपकड़ अभियान के तहत मंदसौर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, मादक तस्कर पिकअप वाहन के केबिन में 2 किलो अफीम छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौथखेड़ा फंटे नीमच बायपास रोड़ पर नाकेबंदी के दौरान पिकअप वाहन को रोका, चालक ने अपना नाम नागेश्वर पिता नंदलाल पाटीदार निवासी नैनोरा थाना पिपलिया मंडी जिला मंदौर बताया। तस्कर ने गियर बॉक्स के पास काले रंग के पिठठु बैग में दो किलो अफीम भर रखी थी।

 आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है, अन्य तस्करों के नाम आने की संभावना है, पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है कि वह किससे उक्त मादक पदार्थ लाया था और किन तस्करों को देने के लिए जा रहा था। जब्त की गई अफीम की कीमत दो लाख रूपए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.