Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

‘टेंशन मत लो, बस राजा को ले आओ…’, सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह का फुलप्रूफ सबूत लगा हाथ

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला लगभग पूरी तरह सुलझ गया है. फिर भी इस केस में नए-नए खुलासे रोज हो रहे हैं. शिलॉन्ग पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाह को हत्या का मास्टरमाइंड बताया. वहीं, सोनम को इसमें रास की साथी बताया है. पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट कराया तो खुलासा हो गया कि सोनम और हत्यारों ने महज 18 मिनट में ही इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया थ. इसके साथ ही शिलांग पुलिस के हाथ सोनम और राज दोनों की पुरानी चैट और रिकॉर्डिंग लगी है, जिसमें सोनम की आवाज है.

इस कॉल रिकॉर्डिंग और चैटिंग से राज और सोनम के मंसूबे साफ जाहिर होते हैं. राज ने चैटिंग में लिखा था कि अगर वो हट गया तो सब आसान हो जाएगा. वहीं सोनम ने लिखा था हम दोनों फिर साथ होंगे. ये सबूत कोर्ट के लिए अहम हैं. पुलिस इसे चार्जशीट में जोड़ने वाली है.

‘सब कुछ तय है, बस उसे लेकर आ जाओ’

वायरल चेटिंग में राज ने लिखा- चिंता मत करो सब टाइम पर होगा. सब कुछ तय है, बस उसे लेकर आ जाओ. मेघालय में सब अपने तरीके से संभाल लेंगे. और जो भी करना होगा, वो भी संभाल लेंगे. वहां कोई भी हम पर शक नहीं करेगा. इस पर सोनम ने जवाब दिया- मैं भी यही चाहती हूं. एक बार यह सब हो जाए, फिर हम चैन से रहेंगे. यही बातें उन्होंने कॉल पर भी कीं. इस कॉल के सामने आने के बाद राजा के परिवार का दर्द और बढ़ गया है. राजा के भाई का कहना है कि अब शक की कोई गुंजाइश नहीं है. वहीं, पुलिस के लिए ये रिकॉर्डिंग जांच का अहम हिस्सा है.

18 मिनट में दिया गया हत्याकांड को अंजाम

शिलांग पुलिस के रिमांड पर चल रहे आरोपियों- राज कुशवाह, सोनम रघुवंशी, विशाल उर्फ विक्की चौहान, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत से पूछताछ में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने जब घटनास्थल पर ले जाकर उनसे क्राइम सीन रीक्रिएट कराया तो पता चला कि उन्होंने दोपहर को 2 से 2:18 बजे के बीच यानि महज 18 मिनट में राजा के हत्याकांड को अंजाम दिया था. हालांकि, सोनम और राज ने हत्याकांड की सुपारी देने की बात से इनकार किया है.

दोस्ती के नाम पर तीनों ने दिया राज का साथ

राज का कहना है कि विशाल, आनंद और आकाश ने दोस्ती के नाम पर उनका साथ दिया. वहीं, हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ है, जो कि राज और सोनम का बताया जा रहा है. इस ऑडियो में तीसरा नाम आनंद का है, जो कि हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी है. हत्याकांड से पहले आनंद को शक हो गया था कि पकड़े जा सकते हैं. इसके चलते उसने अपना फोन पहले ही बंद कर लिया था.

‘बस डराना चाहती थी, मारना नहीं चाहती थी’

जब शिलॉन्ग पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग सुनाकर राज से पूछताछ की तो उसने कहा कि उनका मकसद राजा को मारना नहीं सिर्फ डराना था. उसे खाई में क्यों फेंका? इस सवास पर राज चुप हो गया. फिर उसने कहा कि सब कुछ एक एक्सीडेंटल था. बताया जा रहा है कि ये बैकअप पूरी तरह ओरिजनल है. जब शिलांग पुलिस ने इस बारे में सोनम बात की तो वह रोने लगी. वह कह रही थी कि वह राजा को मारना नहीं डराना चाहती थी. उसे लगा कि राजा डरकर तलाक ले लेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.