Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

MP के इस गांव में घूम रहा बाघ, दो लोगों पर किया हमला,दहशत में ग्रामीण

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र स्थित ग्राम जगुआ व आसपास के ग्रामीण पिछले 5 दिनों से बाघ की दस्तक से दहशत में हैं। वहीं ग्राम के ही दो लोगों पर बाघ ने हमला किया है, जिन्हें बरही स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  घायल के परिजन मनोज तिवारी ने बताया कि बरही से लगे ग्राम जगुआ में इन दिनों बाघ के मूवमेंट से पूरा ग्राम दहशत में है।

ग्राम में घुसे बाघ ने ग्राम के ही दो लोगों पर हमला किया है। जिनका नाम शिवदत्त तिवारी और दूसरे का नाम रामकिशोर है। ग्राम में घुसे इस बाघ ने खेत जा रहे दोनों व्यक्तियों पर अचानक हमला कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि आस पास ग्रामीण लोग मौजूद रहे जिन्होंने बाघ को देख खदेड़ दिया।  पिछले पांच दिनों से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को ग्राम में बाघ के मूवमेंट की सूचना देने के बाद भी बाघ को जंगल की तरफ भगाने का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.