Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

अस्पताल के बेड पर लेटा बुज़ुर्ग बेहोशी की हालत में जनसुनवाई में पहुंचा, जानिए क्या है पूरा मामला

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक अलग ही मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनका परिवार अस्पताल के पलंग सहित लेकर पहुंच गया। बुजुर्ग के हाथ में ग्लूकोस की बोतल लगी हुई थी, वह पूरी तरह अचेत अवस्था में दिख रहा था और हालत इतनी खराब थी कि बुजुर्ग अपने पलंग से हिल भी नहीं पा रहा था। इस नजारे को देखकर जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी हरकत में आए। बताया जा रहा है कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तहसीलदार को बाहर भेजा, जिन्होंने परिवार से चर्चा की तो पता चला कि पूरा मामला जमीनी विवाद को लेकर झूठी एफआईआर से जुड़ा है।

 दरअसल, श्रीराम कॉलोनी निवासी लक्ष्मण जाटव पर बीते साल 2024 में जमीन की धोखाधड़ी सहित कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में लक्ष्मण जाटव को करीब डेढ़ महीने जेल की काल कोठरी में रहना पड़ा। लक्ष्मण की जमानत हुई तो उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि ब्रेन हेमराज हो गया और उच्च उपचार के लिए उज्जैन सहित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। लक्ष्मण के परिजनों ने आरोप लगाया कि लक्ष्मण को शहर के तीन कॉलोनाइजरों द्वारा झूठा फंसाया गया था। इस केस का सदमा लक्ष्मण जाटव बर्दाश्त नहीं कर पाए। उनके उपचार में परिवार को अपना सबकुछ बेचना पड़ा है।

 इसलिए मंगलवार को पूरा परिवार एकजुट होकर लक्ष्मण को पलंग सहित जनसुनवाई में ले गया। परिजनों ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्हें आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए और जिन कॉलोनाइजरों द्वारा लक्ष्मण को झूठे केस में फंसाया गया है, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जाए। बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.