Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

नाबालिग ने Snapchat पर बात करने से किया इंकार तो लड़के ने किया वह जो …. हैरान कर देगा मामला

जालंधर: आजकल सोशल मीडिया पर कई जोड़ियां, लड़कियां, लड़के तथा बुजुर्ग छाए हुए हैं और सोशल साइट्स से लाखों कमा रहे, लेकिन किसी के लिए सोशल मीडिया अकाऊंट् जी का जंजाल भी बन जाता है। ऐसी ही एक शिकायत देहात के साइबर सैल को मिली तथा जिसमें नाबालिगा के परिवार ने एक लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की ने एक फोटो स्नैपचैट पर शेयर की तथा कुछ ही देर बाद अज्ञात स्नैपचैट अकाऊंट धारक ने लड़की को स्नैपचैट पर कॉल करनी शुरू कर दी। लड़की ने जब बात करने से इंकार कर दिया तो स्नैपचैट से फोटो डाऊनलोड करके फोटो पर गलत कमैंट्स लिख कर दोबारा से स्नैपचैट पर डाल दी।

इसके बाद लड़का लड़की को बात करने के लिए जबरदस्ती करता रहा तथा इसके बाद देहात के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत दी तथा गुहार लगाई कि स्नैपचैट अकाऊंट धारक को ढूंढा जाए तथा उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए तथा लड़के के पास उनकी लड़की की जो भी फोटोज हैं, उन्हें डिलीट करवाया जाए। इसी संबंध में आम आदमी पार्टी के युवा नेता विशाल दुग्ग नाबालिगा के पारिवारिक सदस्यों के साथ साइबर सैल इंचार्ज के पास पहुंचे तथा उनसे बातचीत की।

युवा नेता विशाल दुग्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि साइबर सैल इंचार्ज मामले को पेचीदा कर रहे है। साइबर सैल इंचार्ज से बातचीत के बाद विशाल दुग्ग लड़की के पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर एस.एस.पी. देहाती हरविन्द्र सिंह विर्क से मिले तथा सारे मामले की जानकारी दी। वहीं एस.एस.पी. ने आश्वासन दिया कि मामले को निष्पक्ष तरीके से हल किया जाएगा तथा जो भी आरोपी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

इस संबंध में जब देहात के साइबर सैल की इंचार्ज अर्शप्रीत कौर ने कहा कि शिकायत को तथ्यों के आधार पर करने के लिए संबंधित विभागों से रिकार्ड तलब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सबूत सामने आएंगे उनके आधार पर ऐसी गंदी हरकत कर रहा है उसे पकड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.