Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

दिल दहला देने वाला मामला: मां – बेटी ने बुजुर्ग पर हंसिए से हमला कर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के इछावर जिले में पैसे के लेन-देन को लेकर मां-बेटी ने बुजुर्ग पर हंसिए से हमला कर दिया, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव गऊखेड़ी निवासी रामप्रसाद पिता भागीरथ मेवाड़ा की आरोपिया महिला जमुनाबाई और उसकी बेटी ममताबाई निवासी गऊखेड़ी ने पैसों के लेनदेन के चलते बुजुर्ग पर हंसिए से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामप्रसाद के पुत्र नरेश की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस टीम को भी तैनात किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.