Logo
ब्रेकिंग
Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ...
Header Ad

बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश

बिहार में पत्थर खनन की प्रक्रिया के संबंध में बड़ा फैसला किया गया है. खनन प्रक्रिया अब पर्यावरण संरक्षण के साथ की जाएगी. इससे खनन माफिया पर अंकुश लगेगा. फिलहाल राज्य में 8 खनन पट्टे चालू हैं, जिसमें 7 शेखपुरा और 1 गया जिला में मौजूद हैं. सभी जिलों से ऐतिहासिक, पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व के सभी पहाड़ों का विस्तृत डाटाबेस मांगा गया है, ताकि पहाड़ों को समुचित तरीके से संरक्षित किया जा सके. उप-मुख्यमंत्री एवं खान-भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि बालू घाटों की संख्या 77 से बढ़कर वर्तमान में 171 हो गई है. 94 नए घाटों का संचालन किया जा रहा है. सभी बालू घाटों का संचालन शुरू होने से राजस्व संग्रह में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह में 106 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व संग्रह का लक्ष्य 2405 करोड़ रुपये का रखा गया था, जिसमें 2605 करोड़ रुपये संग्रह हो चुका है.

दूसरे राज्यों से आने वाले लघु खनिजों पर नजर

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस वर्ष 1 अप्रैल से ट्रांजिट पास एवं विनियामक शुल्क का निर्धारण, अन्य राज्यों से लघु खनिज लाने वाले सभी वाहनों को विनियामक पास का भुगतान कर शुल्क लिया जाएगा. इससे अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिजों पर निगरानी रखी जाएगी. सरकार की तरफ से विभाग के सभी सहायक निदेशकों, विकास पदाधिकारियों को मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराये गए हैं.

राज्य सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

विभाग की ओर से अवैध खनन संबंधी जन शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612-2215360, व्हाट्सऐप नंबर- 9472238821 जारी किये गए हैं. वाहन मालिकों और चालकों के लिए ई-चालान वैधता समाप्ति शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप नंबर- 9472238821, हेल्पलाइन नंबर- 0612-2215360 जारी किए गए हैं . इन नंबरों पर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

15 लाख रुपए तक की वैसी परियोजनाएं जिनका क्रियान्वयन विभाग के स्तर से किया जाता है. उनमें चालान समर्पित करने की अनिवार्यता से छूट दी गई है. बशर्ते लघु खनिज वैध स्रोत से प्राप्त किया गया हो.

अवैध खनन के खिलाफ हुई इतनी कार्रवाई

अवैध खनन एवं परिवहन में फरवरी 2024-25 तक 28 हजार 942 छापेमारी, 32063 प्राथमिकी, 1206 अवैध खनन करने वालों की गिरफ्तारी, 10092 वाहनों की जब्ति और दंडस्वरूप फरवरी महीने तक 126 करोड़ 44 लाख रुपए की वसूली की गई है. पर्यावरण स्वीकृत प्राप्त बालू घाटों की संख्या 166 से बढ़कर 230 हो गई हैं.

इसके अलावा नीलामी बालू घाटों की संख्या 266 से बढ़कर 388 हो गई है. इनमें 121 बालू घाटों में से 63 घाटों को पर्यावरणीय स्वीकृति की प्राप्ति हुई है. 94 नए बालू घाट संचालित हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.