Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम

भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. मॉनसून के असर से जहां पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भारी बरसात हो रही है. वहीं, दिल्ली समेत कुछ मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालयी प्रदेशों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिलहाल बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के ज्यादातर इलाकों तक पहुंच गया है.

अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ सकता है. वहीं दिल्ली को प्री मॉनसून बरसात ने भिगो कर रख दिया है. तेज हवाओं और बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यहीं नहीं आने वाले अगले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, दो निम्न दबाव के क्षेत्र बने हैं. एक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में और दूसरा गुजरात क्षेत्र में. इसके असर से आज और कल पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है. इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

आज और कल उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है. गरज-चमक की संभावना भी है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, राजस्थान, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. तेलंगाना, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तर बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.