Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

दतिया के छात्र की रूस में मौत, MBBS की कर रहा था पढ़ाई, परिवार ने सरकार से लगाई ये गुहार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक 31 साल के युवक की रूस में मौत हो गई. मृतक युवक का नाम भरत बघेल बताया जा रहा है. भरत बघेल दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे का रहने वाला था. 31 वर्षीय भरत रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हो गया. भरत रूस के अर्खंगेल्सक शहर स्थित नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था.

मृतक भरत साल 2019 में रूस गया था. इतना ही नहीं भरत इसी साल 2 जुलाई को भारत लौटने वाला था. नवंबर में उसकी शादी तय थी. उसकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही उसे लेकर यह दुखद समाचार सामने आ गया. जानकारी के अनुसार, घटना 20 जून की बताई जा रही है. भरत के दोस्त यश ने परिजनों को 21 जून की शाम फोन कर मौत की जानकारी दी.

सूचना के बाद परिवार में कोहराम

इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. भरत अपने पिता का इकलौता बेटा था. पिता मुलायम बघेल स्वयं डॉक्टर हैं और इंदरगढ़ में टीवीएस बाइक एजेंसी चलाते हैं. भरत की एक बहन और एक भाई है. मृतक के चचेरे भाई दीपक बघेल के अनुसार, भरत कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. दोस्त यश ने बताया कि भरत हॉस्टल से करीब 5 किलोमीटर दूर दोस्तों के साथ खाना खाने गया था.

परिवार ने भारत सरकार से की ये मांग

मृतक के दोस्त ने बताया कि वहां छत से गिरकर उसकी मौत हो गई. हालांकि मौत के कारणों को लेकर परिवार अब भी असमंझस में हैं. परिजनों ने बताया कि अभी तक रूस में किसी अधिकारी या पुलिस से संपर्क नहीं हो सका है. सोमवार यानी आज वहां संपर्क की कोशिश की जाएगी. साथ ही, परिवार ने भारत सरकार से भरत के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.