Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

मुंबई लोकल में महिला यात्रियों के बीच खूनी झड़प, एक-दूसरे को पीटा, बाल खींचे; वायरल हुआ ये वीडियो

मुंबई की एक लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के बीच हुई खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 2 मिनट 5 सेंकड लंबे इस वीडियो में दो महिलाएं एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती नजर आ रही हैं, जिससे एक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. बताया जा रहा है कि यह घटना 19 जून को चर्चगेट से विरार जाने वाली महिला स्पेशल लोकल ट्रेन में हुई, जब कई महिलाएं काम से घर लौट रही थीं.

लोकल ट्रेनों में हाथापाई कोई नई घटना नहीं है. यात्रियों के बीच अक्सर सीट को लेकर या ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय तीखी बहस हो जाती है, लेकिन पश्चिमी लाइन पर हुआ यह विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया.

एक-दूसरे के बाल खींचे, बरसाए थप्पड़

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोगी के गलियारे में खड़ी महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं, थप्पड़ मार रही हैं और जबरदस्ती धक्का-मुक्की कर रही हैं. इस दौरान कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, जैसा कि मोबाइल से रिकॉर्ड हुए फुटेज से पता चलता है.

वीडियो में आप देखेंगे कि जब दोनों महिलाएं हिंसक हो गईं, तो कोच में कई महिलाओं ने उनसे रुकने की विनती की. साथी यात्रियों के मुंह से छोड़ो छोड़ो की आवाजें सुनी जा सकती हैं.

यहां देखें वीडियो, जब मुंबई लोकल में हिंसक हो गईं दो महिलाएं

हालांकि, इस खूनी झड़प के पीछे का सही कारण अभी तक अज्ञात है. नेटिजन्स का मानना है कि यह झगड़ा सीट को लेकर या फिर किसी व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है. वेस्टर्न रेलवे मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.